निघासन। प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लुधौरी के मजरा शिवलाल पुरवा निवासी एक युवक का उसके पड़ोस की ही एक विवाहित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि बीते बृहस्पतिवार की रात युवक ने युवती को गांव के ही एक दूसरे युवक के साथ देख लिया। गुस्से में आकर उसने युवती की पिटाई कर दी। इसपर युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक से युवती की दवा कराने का फैसला कर सुलह समझौता करा दिया।
शनिवार सुबह युवती ने घर में रखी गन्ने में डालने वाली दवा पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन सीएचसी लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक ने जहर देकर युवती को मारा है। कोतवाल प्रभातेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।