फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आई 71 शिकायतें, सात निस्तारित

विज्ञापन
फूलबेहड़ थाने में समस्या सुनते डीएम एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद पहली बार शनिवार को थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम-एसपी ने थाना फूलबेहड़ पहुंचकर समस्याएं सुनीं। जिले भर में कुल 71 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में सुनवाई हुई। यहां चार शिकायतें आईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। महेवागंज। फूलबेहड़ थाने पर डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी विजय ढुल ने समस्याएं सुनी। अधिकारियों के सामने भूमि विवाद संबंधित कुल चार प्रार्थना पत्र पहुंचे, जिसमें से लौकिहा गांव में जमीन संबंधी मामले का मौके पर निस्तारण कराया गया।
गोला गोकर्णनाथ। गोला कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव और इंस्पेक्टर अपराध राजेश यादव की मौजूदगी में हुए थाना दिवस में पुलिस की ही चार शिकायतें आईं। इनमें से दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

उधर, ममरी प्रतिनिधि के अनुसार हैदराबाद थाना में तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने भूमि और चकरोड विवाद संबंधित के मामलों का निस्तारण पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर कराया।
मोहम्मदी। कोतवाली में तहसीलदार विकास धर दुबे ने शिकायतें सुनीं। चार शिकायती पत्र मिले जो सभी भूमि विवाद से संबंधित थे। जिनमें किसी का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। उधर, पसगवां कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप ने एक शिकायती पत्र आने पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें