फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छेड़खानी की घटना पुलिस ने मारपीट में दर्ज की, मामला एसपी के पास पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में एक निजी बस में सवार किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला शुक्रवार को एसपी ऑफिस तक पहुंच गया। युवती के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को बस ड्राइवर के टोकने पर मारा पीटा गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। दोनों पीड़ितों ने कई लोगों को नामजद करते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने पढुआ पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

देहरादून से सिसैया आ रही एक निजी बस के अंदर का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था। वीडियो में बस में सवार कुछ युवक ड्राइवर और बस में सवार एक किशोरी को गालियां देते हुए लात घूंसों से पिटाई कर रहे थे। ड्राइवर पठाननपुरवा पढुआ निवासी सलीम के मुताबिक देहरादून से वापसी के दौरान बस में सवार कुछ लोगों ने यात्रा कर रही लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके की किशोरी के साथ छेड़खानी की।
उसने जब युवकों का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि बस जब पढुआ थाने के सिसैया क्रेशर के पास पहुंची तो बस में सवार युवकों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। बाइक से आए युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उसके और किशोरी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक, ड्राइवर के पास रखे 25,500 रुपये और किशोरी के बैग से दस हजार की नकदी व सोने की अंगूठी भी ले गए।
आरोप है कि पढुआ पुलिस ने मनमानी करते हुए किशोरी की शिकायत को नजरअंदाज कर केवल ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को दोनों पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें