फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस चौकी खुली, अब ग्रामीणों को नहीं जाना होगा थाने

विज्ञापन
हसनपुर कटौली चौकी के उदघाटन  के मौके पर पूजन करते ण्सपी
विज्ञापन
धौरहरा। एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ईसानगर थाने की हसनपुर कटौली पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उद्घाटन का फीता बालिकाओं ने काटा। चौकी बनने से अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान होगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी के गांवों का संबंधित थाने से दूरी होने के कारण अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने में व क्षेत्रीय जनता को अपने थाने पर शीघ्र पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणाें को शिकायत लेकर थाने की दौड़ नहीं लगानी होगी। अपराध और अपराधी पर लगाम लगाने में पुलिस को भी काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मौके पर सीओ धौरहरा पीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक खमरिया अजय राय, थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें