फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल से लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

Fri, 10 Mar 2017 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
विजय जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई 
सात बैरियर बनाए, एलआरपी से रहेगा रूट डायवर्जन 
होली से पूर्व मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट है। मतगणना स्थल से लेकर शहर के हर चौराहों पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। छह बैरियरों को लगाकर शहर की नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा बनाई गईं चार मोबाइल टीमें भ्रमण कर हर स्थिति पर नजर रखेंगी। 
होली को देखते हुए प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मंडी स्थल पर 22 एसओ, 72 एसआई, आठ दमकल की गाड़ियां, एक प्लाटून पीएसी और दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाया गया है। इसके अलावा आपात स्थित से निपटने के लिए पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस और दो प्लाटून पीएसी रिजर्व रखी गई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट को आउट कार्डन प्रभारी बनाया गया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इसलिए उसे किसी भी कीमत पर निकालने नहीं दिया जाएगा। यदि जुलूस निकाला गया तो रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

किस गेट से कौन पहुंचेगा मतगणना स्थल
मतगणना स्थल पर अधिकारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के जाने में कोई दिक्कत न हो। इसकी भी व्यवस्था की गई है। मंडी समिति के मुख्य गेट नंबर एक ए से मतगणना कर्मचारी व मंडी परिसर में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी प्रवेश करेंगे। गेट संख्या एक बी से उच्चाधिकारी व प्रेक्षक जा सकेंगे। गेट संख्या दो से प्रत्याशी, एजेंट और मीडियाकर्मी प्रवेश कर सकेंगे। पास होने पर ही प्रत्याशी और मीडियाकर्मियों को वाहन समेत प्रवेश करने दिया जाएगा। 
मतगणना स्थल पर इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध 
मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैलकुलेटर, मोबाइल, रंग, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, गुलाल, लाठी-डंडा व अन्य धारदार हथियार ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 
इन स्थानों पर लगेंगे बैरियर
सौजन्या चौराहा, डॉन बॉस्को स्कूल, राजापुर, रामापुर, एलआरपी चौराहा, नहर पुलिया, छाउछ चौराहा। इन बैरियरों पर एक एसओ, एक एसआई और चार पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इन सभी बैरियों के अलावा विलोबी हॉल, संकटा देवी हमर्दर्द चौराहा, हीराला धर्मशाला और गुरुगोविंद सिंह चौराहा पर एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। बैरियरों पर एक एसओ, एक एसआई और चार सिपाही लगाए गए हैं। 
रूट डायवर्जन
मतगणना स्थल के बाहर भीड़भाड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि गोला की ओर से बहराइच और खीरी की ओर जाने वाले वाहनों को एलआरपी चौराहा से सीतापुर रोड़ से निकाला जाएगा। 
दो स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग 
यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर के युवराजदत्त पैलेस और राजापुर चौराहा के निकट आईटीआई कॉलेज में वाहनों की पार्किंग होगी। खीरी और बहराइच की ओर से आने वाले वाहन आईटीआई कॉलेज और सौंजन्या और नहर बैरियर की ओर से आने वाले वाहनों को युवराज पैलेस में खड़ा किया जाएगा।
होली को लेकर चिन्हित 52 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात
लखीमपुर खीरी। हाल ही में हुए शहर में बवाल के बाद पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। पुलिस ने शहर और उसके आसपास क्षेत्रों को इमली चौराहा, सेठघाट रोड, मेला मैदान, कांशीराम गढ़ी रोड़, भुइफोरवानाथ, हमदर्द चौराहा, बक्सा मार्केट, खपरैल बाजार, दुर्बल आश्रम, अजमेरी मस्जिद, संकटा देवी, गुरुनानक चौराहा, गोला रोड, ईदगाह रोड, धर्मसभा इंटर कॉलेज के  पास हरिजन बस्ती, रानीगंज, शिव कॉलोनी, महेवागंज, बालूडीहा चौराहा, मकसोहा गांव, महेवागंज चौराहा समेत 52 प्वाइंटों को चिन्हित किया है। इन प्वाइंटों पर शुक्रवार से ही सीतापुर और लखनऊ से बड़ी संख्या में मिले ट्रेनी दरोगाओं को तैनात किया गया है। एक प्वाइंट पर दो एसआई, तीन सिपाही तैनात होंगे। 
विज्ञापन

-------
मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। विजयी जुलूस किसी भी कीमत पर निकालने नहीं दिया जाएगी। 
दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें