फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम पुलिस.. बेपटरी हुई कानून व्यवस्था

विज्ञापन
police
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कानून व्यवस्था कायम रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मा संभालने वाली पुलिस अपने कारनामों को लेकर आए दिन चर्चा में रहती है। शायद यही वजह है कि जिले की कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हत्या, लूट और महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। बांकेगंज चौकी इंचार्ज ने बेकसूर दुकानदारों पर लाठियां भांज दीं। आईजी के आदेश पर एसपी ने इंस्पेक्टर मोहम्मदी, महेवागंज, बेहजम और बांकेगंज चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने 26 जुलाई को जिले का चार्ज संभाला था। इस एक माह के कार्यकाल में जिले में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। इस बीच दुष्कर्म के बाद हत्या की दो घटनाएं हुईं। नौ हत्याओं से लोग दहल उठे। छह लूट की वारदात हो गईं। बुधवार को जिले में आईं लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने जिले के कई थानों का निरीक्षण किया था। वह खुद भी जिले में बढ़ते अपराध को लेकर काफी परेशान दिखीं थीं। दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा की। अफसरों के साथ भी बैठक की थी। आईजी ने समीक्षा के दौरान पीड़ित को ही चालान भेजने, महिला अपराधों को गंभीरता से न लेने पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी संजय त्यागी, दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या मामले में बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह और शहर में दिनदहाड़े हुए राजा हत्याकांड में चौकी इंचार्ज महेवागंज पारसनाथ यादव की लापरवाही पाई थी। आईजी के आदेश पर एसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। इधर, जिले में विवादों को लेकर चर्चित रहे बांकेगंज चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह को बेकसूर अंडे की दुकान लगाने वाले लोगों को पीटने के आरोप में निलंबित किया है।
कई और थानेदार भी राडार पर
दो दिवसीय दौरे पर आईं लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी ने कई थानों का निरीक्षण किया था। जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेकर अपराधों की समीक्षा की थी। आईजी की समीक्षा में पांच से अधिक थाना प्रभारी फेल साबित हुए हैं। इनमें भीरा, पलिया, निघासन, सिंगाही के थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई है। चेतावनी पाने वाले थाना प्रभारी अब एसपी के निशाने पर आ गए हैं। माना जा रहा है कि कार्य में सुधार न होने पर शीघ्र इन पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी, बेहजम, महेवागंज और बांकेगंज चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। सभी की विभागीय जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर पलिया, निघासन और भीरा को अंतिम चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें