त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे, जिसमें पहले चरण में नौ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। पुलिस विभाग ने मतदान कराने के लिए जरूरत के मुुताबिक पुलिस फोर्स का खाका तैयार कर लिया है। जनपद में पुलिस फोर्स की कमी को देखते हुए एसपी ने शासन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स और होमगार्ड्स की मांग की थी। पहले चरण में चार ब्लाकों में होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 2835 पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा एसएसबी भी इंडो-नेपाल बार्डर पर अपनी चौकियों की संख्या बढ़ाएगा।
पुलिस विभाग ने जनपद में करीब 700 सिपाहियों और 111 दरोगाओं की ड्यूटी लगाई हैै। इसके बावजूद मतदान केंद्रों की तादाद के मुुकाबले फोर्स की संख्या काफी कम होने के चलते एसपी ने शासन ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी। एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दूसरे जनपदों से 350 सिपाही और 1675 होमगार्ड मिले हैं। इसके अलावा इंडो-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए एसएसबी अपनी चौकियों की संख्या बढ़ाएगा, जिस पर एसएसबी अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई है। पोलिंग पार्टियों के साथ फोर्स मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।