फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आधी रात पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 18 Jan 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में थाना उचौलिया पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। सैंडा की ओर जाने वाला तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में एक चोर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने सलमान उर्फ साठिया, सलमान उर्फ भीमा निवासी ग्राम सहजनिया थाना उचौलिया और फहीम उर्फ भौंदा निवासी ग्राम धुल्लिया थाना निगोही (शाहजहांपुर) को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 9600 रुपये के साथ गिरफ्तार कियाया। अभियुक्त सलमान उर्फ साठिया के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

छह जनवरी को चोरी की थी भैंस 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी की रात बदमाशों ने गांव से भैंस को चोरी की थी, जिसे पिकअप में लादकर ले जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीण जाग गए और पुलिस को सूचना देने के साथ चोरों का पीछा किया। इस दौरान चोरों की पिकअप पलट गई, जिसे छोड़कर चोर फरार हो गए थे। इन चोरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान उर्फ साठिया के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें