पुलिस आचार संहिता पालन करवाने के लिए उम्मीदवारों के साथ जगह-जगह बैठक कर रही है। मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस उम्मीदवारों को दिशा निर्देश दे रही है
सीओ रामआसरे सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह के विवाद को अंजाम न दिया जाए और कोई भी मामूली बात को विवाद न बनाएं। कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और अगर कोई आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। कहा कि अब तक जिन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है उन पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल केपी सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को मतदान है, ऐसे में चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। कोई भी उम्मीदवार प्रचार न करे। कहा कि कुछ उम्मीदवारों की शिकायत मिल रही है कहा कि अगर आगे कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी और इसमें कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी। बैठक में एसएसआई के एन सिंह, एसआई अशोक कुमार, नितिश भारद्वाज, समेत प्रधान पद के कई उम्मीदवार मौजूद रहे।
चंदनचौकी। कोतवाली में आचार संहिता पालन को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी फूलचंद ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए लोगों से अपील करते हुए चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही । इस अवसर पर आशाराम, रामाधार राना, रामचंदर राना, करम सिंह राना, रामगोपाल राना, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, बब्बू भाई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
गौरीफंटा। कोतवाली प्रभारी कृष्णमुुरारी शर्मा ने इलाके के प्रधान पद और सदस्य पद उम्मीदवारों के साथ कोतवाली में एक बैठक कर आचार संहिता पालन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तमाम उम्मीदवार मौजूद रहे।