फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: नदी किनारे छप्पर में बना रहे थे अवैध असलहा, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 तमंचे और बंदूक बरामद

Mon, 04 Mar 2024 04:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में पुलिस ने नदी किनारे छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 12 बने असलहों के साथ 50 से ज्यादा अधबने असलहे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहा बनाने का सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता में एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि धौरहरा क्षेत्र में बीते काफी दिनों से असलहा बनाने और बेचने की जानकारी मिल रही थी। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस टीम लगाई गई थी। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर खगियापुर नदी के किनारे पड़े छप्पर में किशोरी लोध निवासी ग्राम खगियापुर व रफीक उर्फ रम्पत निवासी ग्राम रामनगर लहबड़ी को अवैध असलहा बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। 

पुलिस ने इनके पास से सात तमंचा 315 बोर, चार 12 बोर तमंचा व एक बंदूक 12 बोर के साथ कुल 12 अवैध अलसहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एएसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कई और आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें