फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल ड्राप की समस्या उठाई

Thu, 28 Jan 2016 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक महाप्रबंधक सुरेश राम की अध्यक्षता में हुई। अधिकतर सदस्यों ने कॉल ड्राप और सिग्नल न मिलने की समस्याएं उठाईं। कई सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं और प्रस्तुत किए गए बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा इसे भारत संचार निगम के अधिकारी नहीं दे सके। महाप्रबंधक ने जल्दी ही लिखित रूप से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संजीव वर्मा ने कॉल ड्राप और गौरीफंटा में सिग्नल न मिलने की समस्या उठाई। जितेंद्र त्रिपाठी ने मोहम्मदी, पसगवां, लखीमपुर से मैगलगंज तक मोहम्मदी से पुवायां तक नेटवर्क न मिलने की समस्या उठाईं। उमाकांत वर्मा ने मोबाइल और साथ में सिम खो जाने पर पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना का विषय उठाते हुए कहा कि आईडी लेकर निगम को दूसरा सिम दे देना चाहिए। प्राथमिक सूचना दिया जाना उचित और न्यायसंगत नहीं है। अंबरीश कुमार ने थ्री जी सिग्नल की समस्या लखीमपुर से सीतापुर तक और ओयल मरखापुर, मोतीपुर में सिग्नल न मिलने की समस्या उठाई।
सांसद रवि प्रकाश वर्मा के प्रतिनिधि शवाब खां ने बीएसएनएल के पीएनटी टेलीफोन लगाए जाने ब्राडबैंड कनेक्शन दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अपनी पिछली मांग पंजाबी कॉलोनी में टावर लगाए जाने के बारे में निगम द्वारा अब तक कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। इसके साथ ही महाप्रबंधक को संबोधित नौ बिंदुओं का एक लिखित प्रत्यावेदन पेश कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि शवाब खां ने बीएसएन की लगातार घटती ग्राहक संख्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए  उपभोक्ता ग्राहक सेवा केंद्र पर कार्यरत विभागीय अधिकारियों से ग्राहकों के प्रति अच्छा व्यवहार किए जानेे पर जोर दिया। सांसद की ओर से उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों का चयन कर बीएसएनएल के टावर लगाए जाएं जहां से दैवीय आपदा, अपराधों की सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जा सकेें।
बैठक में सीएओ राकेश कुमार, आईएम राव, अजय दीक्षित आदि अधिकारी, सलाहकार समिति के सदस्य सुधा शर्मा, राम प्रकाश वर्मा, नागेंद्र सिंह सैंगर, जितेंद्र त्रिपाठी, उमाकांत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें