काव्य गोष्ठी में तिरंगे के साथ छात्र।
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को वाईडी कॉलेज में शहीद भगत सिंह की स्मृति में काव्य गोष्ठी हुई।
काव्य गोष्ठी की शुरूआत करते हुए डॉ. नूतन सिंह ने शहीद भगत सिंह के त्याग और बलिदान के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इस दौरान स्नातक प्रथम की छात्रा कृतिका तिवारी ने ‘हम लोग हों ऐसे दीवाने’ कविता सुनाई। छात्र अनुराग वर्मा एवं छात्रा अंशिका ने कविता सुनाई। अनामिका ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत सुनाकर कॉलेज परिसर को देशभक्ति मय कर दिया।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने स्वर्ण जयंती सभागार के मुख्य द्वार का नामकरण शहीद भगत सिंह द्वार करने की घोषणा की। डॉ. डीके सिंह, डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. एसके पांडेय, चीफ प्राक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा। समापन छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज देकर किया गया। संवाद