फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में शिकारियों ने की वन विभाग की टीम पर फायरिंग, नेपाल के रहने वाले हैं पकड़े गए दोनों लोग

Sat, 05 Jun 2021 10:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज के अंबरगढ़ में वन विभाग की टीम पर शिकारियों ने फायरिंग कर दी। वनकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


दोनों जंगली सुअर का शिकार करने की फिराक में थे। उनके पास से खाबड़, जाल भी मिले हैं।  इन लोगों को वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखकर जेल भेज दिया गया है।

दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि सठियाना रेंज में अंबरगढ़ कंपार्टमेंट छह में शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम को अलर्ट कर शिकारियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


टीम ने अंबरगढ़ के कंपार्टमेंट को घेर लिया। इस दौरान शिकारियों ने देसी रायफल से फायरिंग कर दी, बाद में वन विभाग की टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों लोग नेपाल के हैं ।

पूछताछ में शिकारियों ने अपना नाम बुद्धीराम लामा और अऐत बहादुर लामा निवासी कंचनपुर (नेपाल) बताया है। डीडी ने बताया कि दोनों जंगली सुअर का शिकार करने की फिराक में थे। उनके पास से खाबड़, जाल आदि भी बरामद किया गया है। दोनों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें