फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी की सुनीता को आज पीएम मोदी दिल्ली में करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। खीरी के पसगवां ब्लॉक निवासी खेती किसानी से जुड़ीं सुनीता बावा को सोमवार को पीएम मोदी दिल्ली में एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। सुनीता बाबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देशश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत देश भर से 35 महिलाओं का चयन किया गया है। जिसमें एक नाम सुनीता बावा पत्नी मनदीप कुमार का भी है। बताया कि वह अपने पति के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाती हैं। नमो ड्रोन योजना के तहत छह महीने पहले अप्लाई किया गया था। बाद में 15 दिन की ट्रेनिंग फूलपुर प्रयागराज में हुई। इसके बाद लखीमपुर में इफको की तरफ से पिछले साल नवंबर महीने में ड्रोन दिया गया था। इस ड्रोन से खेतों में कीटनाशक, नैनो डीएपी आदि का छिड़काव होता है। बताया गया कि 300 रुपये प्रति एकड़ के तहत गेहूं-धान और 500 रुपये प्रति एकड़ गन्ने का रेट है, इस आधार खेतों में जाकर वह खुद छिड़काव करती हैं।
विज्ञापन


उधर, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से एक एक चयन मैगलगंज के जमुनिया से हुआ है, आज पीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें