फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का एक सप्ताह में करें निस्तारण

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम 
विज्ञापन

मोहम्मदी में 68, लखीमपुर में 143 शिकायतें आईं
महर्षि कश्यप और गुह्यराज निषाद जयंती का अवकाश होने के चलते अप्रैल माह के पहले मंगलवार को होने वाला तहसील दिवस इस बार बुधवार को हुआ। डीएम आकाशदीप ने मोहम्मदी में तहसील दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
लखीमपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम अंकित अग्रवाल ने की। यहां कुल 143 शिकायतें आईं इनमें से केवल पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सका। प्राप्त शिकायतों में राजस्व की 71, पुलिस की 33, खाद्य एवं रसद विभाग की तीन, विकास की नौ, नगर निकाय की छह और शिक्षा की एक के अलावा अन्य विभागों की 20 शिकायतें आईं। 
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम आकाशदीप ने की। डीएम ने ठीक दस बजे तहसील दिवस में पहुंचकर सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसमें दो अधिकारी मंडी समिति के सचिव प्रदीप कुमार और अवर अभियंता गैर हाजिर मिले।
डीएम ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को एक सप्ताह में निस्तारित करने का आदेश दिया। तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
इस मौके पर एसपी अखिलेश चौरसिया, एसडीएम नागेंद्र सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार, सीओ रामशंकर सिंह, सीएमओ, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी आनंद शाही सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मितौली। एडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र 24 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर एएसपी एपी सिंह के अलावा सभी तहसील स्तरीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

धौरहरा। तहसील दिवस एसडीएम नें फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 17 शिकायतों मे से दो का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल और कस्बे के वार्ड सदस्य कस्बे कोटेदारों की शिकायत लेकर पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें