फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान बेंच प्रेस करता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर मिलन गेस्ट हाउस में रविवार को एएस वॉरियर्स पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस और भारी वजन उठाने की स्पर्धाओं में अपनी ताकत और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजक अंकित सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 30 महिला और 140 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। बेंच प्रेस स्पर्धा में खिलाड़ियों ने 160 किलोग्राम तक वजन उठाया, जबकि पावर लिफ्टिंग में अधिकतम 280 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों में अमित मिश्रा, प्रवीण, रीता पटेल, ललित सिंह समेत तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें