फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टेबल टेनिस के ट्रायल में खिलाड़ी बुलाए, हॉकी के लिए नहीं पहुंचा कोई

Wed, 02 Sep 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस और सीनियर पुरुष हॉकी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल को लेकर अलग-अलग स्थिति रही।
विज्ञापन

टेबल टेनिस का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ सितंबर को दोपहर दो बजे लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। वहीं बुधवार को सीनियर पुरुष हॉकी के लिए प्रस्तावित जिला ट्रायल में निर्धारित समय पर एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। इससे चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी।
उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि टेबल टेनिस में इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन 10 सितंबर को सुबह 10 बजे विजयंतखंड स्टेडियम, लखनऊ में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर, मुरादाबाद में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास सक्षम स्तर से निर्गत एवं प्रमाणित पात्रता प्रमाण-पत्र और जन्मतिथि प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। बिना जन्मतिथि प्रमाण-पत्र के किसी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन आयु के आधार पर होगा।
हॉकी के लिए जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल तीन सितंबर को शाम तीन बजे विजयंतखंड स्टेडियम, लखनऊ में होना है। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता छह से 11 सितंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डामासेमर, अयोध्या में प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें