फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज व दौड़ में अपनी जीत के लिए भिड़े खिलाड़ी

विज्ञापन
जीआईसी मैदान में आयोजित खेल महोत्सव के दौरान खो खो खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत खेल महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज, दौड़, हॉकी के मुकाबले हुए। इस दौरान बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने हिस्सा किया। इसमें विजेता के रूप में बाजूडीहा ने प्रथम, बसैगापुर द्वितीय व निघासन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्रिकेट का पहला मुकाबला फतेहपुर इलेवन व ओयल किंग इलेवन के बीच हुआ। ओयल किंग इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 41 रन बनाकर ऑल आउट हो गई हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फतेहपुर इलेवन ने मात्र 6.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बेस्ट फील्डर सत्येंद्र, बेस्ट बैट्समैन आदर्श तथा बेस्ट बॉलर का ख़िताब शाहनूर को दिया गया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकुश को दिया गया।

दूसरे क्रिकेट मैच का मुकाबला खीरी स्पोर्ट्स क्लब बनाम छोटे नवाब के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए खीरी स्पोर्ट्स क्लब ने दो विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में छोटे नवाब की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट पर 59 रन ही बना सके। इस प्रकार खीरी स्पोर्ट क्लब ने 39 रन से जीत हासिल की। बेस्ट बॉलर का खिताब अब्दुल वफा, बैट्समैन रैना को घोषित किया गया।
विज्ञापन


तीसरा व अंतिम क्रिकेट मैच डाबला इलेवन बनाम स्कॉलर वर्ल्ड इलेवन के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉलर वर्ल्ड ने 55 रन बनाए। दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए डाबला की टीम ने दो विकेट खोकर छठे ओवर में जीत प्राप्त की। बेस्ट बॉलर का खिताब कार्तिक अरोड़ा, बेस्ट बैट्समैन विराट बंसल को घोषित किया गया।





शतरंज में उमेश, अग्रिम, उमंग, यश और आर्यन जीते
खेल महोत्सव में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पं.दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज में हुई। इसके अंतिम परिणाम के ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान पर उमेश वर्मा, द्वितीय सुधीर कश्यप, तृतीय विजय सिंह मौर्य, चौथे त्रिवेणी बाजपेई, पांचवें स्थान पर नीरज चौरसिया पहुंचे। अंडर 21 में प्रथम अग्रिम पटेल, द्वितीय अभिषेक शुक्ल, तृतीय असीम गौतम, चतुर्थ अभिषेक गौतम व पांचवें स्थान पर प्रियांशु पांडे रहे।
अंडर 16 में प्रथम उमंग उपाध्याय, द्वितीय शावेज अली अंसारी, तृतीय धैर्य दीक्षित, चौथे आर्यन गुप्ता व पांचवें स्थान पर एन चंद्रगुणावर्धन रेड्डी रहे। अंडर 12 में प्रथम यश प्रकाश मिश्रा, द्वितीय वर्धन गुप्ता, तृतीय सुयश शुक्ला, चौथे आर्यन अवस्थी, पांचवें स्थान पर अविरल वर्मा रहे। अंडर आठ में प्रथम आर्यन दीपक, द्वितीय श्रीनिका दुबे, तृतीय दीपक, चतुर्थ भव्य वर्मा, पांचवें स्थान पर सार्थक सिंह रहे।

बेस्ट वेटरन (बुजुर्ग) वर्ग में प्रथम कृष्ण मुरारी वर्मा, द्वितीय राम प्रकाश शुक्ला, तृतीय सलीम बेग तथा चतुर्थ स्थान पर राम सिंह रहे। बेस्ट फीमेल में प्रथम इप्शिता सक्सेना, द्वितीय रवानी सोनी, तृतीय एन चारूक्षिता व चौथे पर राधिका जोशी तथा पांचवें स्थान पर अनुश्रेया सिंह रहीं। इन कार्यक्रमों के अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती से कपिल श्रीवास्तव, आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल व नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जीआईसी मैदान में आयोजित खेल महोत्सव के दौरान खो खो खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें