फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों में पुष्टाहार बनाने के लिए लगेंगे प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक होम राशन योजना के तहत महिला समूहों को मिली पुष्टाहार उत्पादन की जिम्मेदारी
विज्ञापन

ब्लॉकों में योजना के शुरू होने से महिलाओं को मिल सकेगा करीब 240 दिन रोजगार
लखीमपुर खीरी। टेक होम राशन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और प्रसूता महिलाओं का पुष्टाहार बनाने के लिए नौ ब्लॉकों में प्लांट लगाए जाएंगे। ब्लॉकों में योजना के शुरू होने से महिलाओं को करीब 240 दिन रोजगार मिल सकेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने प्लांट लगाने के लिए लखीमपुर, नकहा, बिजुआ, धौरहरा, मोहम्मदी, मितौली, गोला, निघासन और पसगवां ब्लॉकों का चयन कर लिया है। योजना के माध्यम से पुष्टाहार उत्पादन इकाई के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थायी रूप से आजीविका मिलेगी। आईसीडीएस की मांग पूरी होने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को पूरक पोषण आहार की समय पर आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटे जाने वाले पोषाहार को बंद करा दिया था। इसकी आपूर्ति दिल्ली आदि शहरों से होती थी। तभी से लाभार्थियों को ड्राई राशन बांटा जा रहा है। अब लाभार्थियों को ब्लॉक मुख्यालय पर स्थापित होने वाले प्लांट में तैयार पुष्टाहार बांटा जाएगा।
मिशन की प्रबंधक बबिता वैश्य ने बताया कि मैन्यू में आटा, बेसन, हलवा, मूंग दाल चीला, आटा, बेसन बर्फी प्रीमिक्स, दलिया मूंग दाल खिचड़ी, इनर्जी डेंस हलुवा शामिल हैं। पांच ब्लॉकों में सरकारी जमीन पर प्लांट लगाने के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा, जबकि चार ब्लॉकों में किराए के भवन में प्लांट लगाया जाएगा।
महिलाएं कमा सकेंगी 4800 से छह हजार प्रति माह
योजना से महिला समूहों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं लाभार्थियों को भी अच्छा और ताजा पुष्टाहार मिल सकेगा। इस योजना से करीब 150 से 200 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। प्रत्येक महिला को वर्ष में 240 दिन से अधिक रोजगार मिलेगा, जिससे प्रत्येक महिला की मासिक आय 4800 से 6000 रुपये तक होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरित किए पूरक पोषण आहार पर प्राप्त लाभ में भी अंश प्राप्त होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक प्लांट पर करीब 50 लाख से अधिक लागत आएगी। प्लांट के लिए करीब चार हजार वर्ग फुट जमीन होना आवश्यक है। पांच ब्लॉकों धौरहरा, मितौली, नकहा, लखीमपुर, बिजुआ में सरकारी जमीन पर मनरेगा कन्वर्जेंस के साथ बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्लांट का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। - अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें