फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क में गड्ढे, उसमें भी भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत निबौरिया का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जलभराव और कीचड़ के चलते ग्रामीणों का निकलना दूभर है।
विज्ञापन

ग्राम निबौरिया से पोखरी का यह मार्ग करीब तीन किलोमीटर है। मार्ग काफी दिनों से ध्वस्त पड़ा है। इस बाबत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा, लोक निर्माण विभाग गन्ना विकास परिषद से मार्ग निर्माण कराए जाने की कई बार मांग की है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस मार्ग से करीब दो दर्जन गांव के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। खासकर स्कूली बच्चों काे इसी रास्ते से आना जाना पड़ता है। मार्ग निर्माण न होने ग्रामीणों में रोष है। ग्राम निवासी निघासन बार एसोसिएशन के पूर्वअध्यक्ष वीरेंद्र प्रकाश रुहेला, पंकज कुमार मिश्रा, शिव कुमार वर्मा, रामकिशोर वर्मा, वेद प्रकाश यादव ने डीएम से मार्ग निर्माण करवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें