एसएसबी की 39वीं वाहिनी में टीम के साथ अधिकारी। स्रोत: एसएसबी
पलियाकलां। एसएसबी की 39वीं वाहिनी में तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत की टीम ने अल्मोड़ा को 63-43 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) माधब चंद्र घोष की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारी और बल कार्मिक मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने पूरे मैच में उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। माधब चन्द्र घोष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बल कार्मिकों की शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देती हैं।