फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से  बाइक सवार की मौत

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज(लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां के मटैहिया में अनियंत्रित कार की चपेट में आकर युवक घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर ग्राम मोहद्दियापुर के निकट पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, दूसरे युवक को गंभीर हालत में शाहजहांपुर भेजा गया है।  
शाहजहांपुर के मोहल्ला हद्दफ चौकी निवासी बिल्ले (22) अपने 18 वर्षीय भतीजे लकी के साथ बुधवार सुबह लगभग 10 बजे  बाइक से जंगबहादुरगंज जा रहे थे। इस बीच उचौलिया और जंगबहादुर गंज के बीच ग्राम मोहद्दियापुर के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बिल्ले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में लकी गंभीर रूप से घायल हो गया। उचौलिया पुलिस ने लगी को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेज दिया। पिकअप चालक को उचौलिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बिल्ले के भाई सुरेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय  भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। क्षेत्रीय ग्राम मटैहिया के पास एक अनियंत्रित कार पलट गई। जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भीरा के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गोला तहसील के कुरैया निवासी मंगू लाल वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र पंकज वर्मा किसी काम से अपनी कार यूके 18 सी 2206 से पलिया आ रहा था। इस दौरान मटैहिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भीरा के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें