फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली खंभे से टकराई पिकअप, चालक घायल

Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बिजली खंभे से जा टकराई। इससे चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला हजियापुर थाना बारादरी जिला बरेली निवासी चालक लालता प्रसाद मौर्य रविवार को लखीमपुर से बरेली जा रहे थे। झपकी आने से संसारपुर में पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ट्रांसफाॅर्मर सहित बिजली खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूट गए। हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। संसारपुर चौकी पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें