फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के बाद तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। बीते सोमवार की सुबह धौरहरा वन रेंज के परौरी गांव में तेंदुए ने खेतों में घूम रहे छुट्टा बछड़े को निवाला बना लिया था। सूचना के बाद वन विभाग ने नाइट विजन कैमरा लगाकर तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। मंगलवार की अल सुबह तेंदुए ने जिस बछड़े का शिकार किया था, उसके पास मौजूद होकर वह कैमरे में कैद हो गया। तेंदुए के कैमरे में आने की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत है। वह अपने खेतों में भी नहीं जा रहे हैं। वन कर्मचारी बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद पिंजड़ा लगाकर उसे पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें