फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट परिसर में लगी सरकार की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी

विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगी। उद्घाटन विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। चित्र प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों सहित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्यों का आइना है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं निर्णयों पर आधारित सुंदर और विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई है।
कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त कर प्रदर्शनी का बेहतर ढंग से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शिक्षको, छात्र-छात्राओं व लोगों से प्रदर्शनी का पहुंचकर योजनाओं चित्र प्रदर्शनी का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान एडीआईओ नरेंद्र कुमार, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डीसी मनरेगा विपिन चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, डीएचओ मृत्युंजय कुमार, उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खीरी का मियांपुर स्कूल और थारू क्राफ्ट प्रदेश में छाया
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में खीरी जिले का प्राथमिक स्कूल मियांपुर और थारू क्राफ्ट को शामिल किया गया है। प्रमुखता से सभी जिलों में लगने वाली प्रदर्शनी में खीरी जिले के इन दोनों महत्वपूर्ण कामों के फोटो और बैनर (कटआउट) लगाए गए हैं। इससे पूरे प्रदेश में खीरी जिले का नाम ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें