फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कर्मचारियों की सुरक्षा तय करता है पीएफ : शशांक

Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में रोजगार एवं श्रम मंत्रालय के शिविर में शिकायत सुनते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। आईएसजीएस कंपनी कार्यालय में श्रम विभाग के शिविर में निजी कंपनियों के कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान किया गया।
विज्ञापन

शिविर में लखनऊ से आए अधिकारी संजय कुमार और सामाजिक सुरक्षा सहायक शशांक शेखर ने निजी कंपनियों के 29 कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक महीने की 27 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

शिविर में मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव निवासी संगीता की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। संगीता के पति कृष्णचंद्र सिंह की कुंभी चीनी मिल में दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संगीता और उसके दो बच्चों को मासिक पेंशन योजना के तहत तत्काल समाधान किया गया। इस मौके पर आनंद त्रिवेदी, सुरेशचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें