दुकानदारों ने बताया कि दिवाली से करीब तीन दिन पहले पटाखों की दुकानें लगनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी। दो साल पहले तक शहर के जीआईसी मैदान में पटाखों की दुकानें लगती थीं। पिछले साल पीके इंटर कॉलेज में दुकानें लगाई गई थीं। इस बार भी दुकान लगाने की अनुमति का इंतजार हो रहा था। इसी समस्या को लेकर लखीमपुर के अलावा पलिया, निघासन और धौरहरा क्षेत्र के दुकानदार भी डीएम कार्यालय पहुंचे थे।
दुकानदारों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी। डीएम ने मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए उन्हें दुकानें लगाने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। उनका कहना था कि अब वे समय से दुकानें लगा सकेंगे और दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। डीएम के तत्काल फैसले से दिवाली से पहले पटाखा दुकानदारों की बड़ी चिंता दूर हो गई।