फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना के खुलासे पर लगाए सवालिया निशान

विज्ञापन
pepole send a letter to CM
विज्ञापन
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार सितंबर को तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के खुलासे पर ग्रामीणों ने सवालिया निशान लगाते हुए आरोपी का डीएनए टेस्ट और फर्जी मुठभेड़ की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। भेजे गए पत्र में कहा है कि यदि आरोपी पर आरोप साबित हो जाए तो उसे फांसी की सजा दे दें। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने लेखराम गौतम को आरोपी बनाया था। लेखराम के भाई ने बताया कि छह साल पहले उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बच्ची के बडे पापा (ताऊ) नामजद आरोपी थे। उनकी सितंबर माह में सजा होने वाली थी। इसी के चलते वह दबाव बनाकर सुलह करना चाहता था। दबाव में न आने पर उसने हत्या के आरोप में गलत तरीके से फंसा दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसको बम्हनपुर के पास मुठभेड़ दिखाकर उसके पैर में गोली मार दी। जबकि उसका भाई थाने में सफाई देने के लिए गया था। इस मामले में पूरा गांव एकजुट हो गया है। ग्रामीण राजाराम, भगौती, राजेंद्र, होलीराम आदि ने बताया कि उन लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि लेखराम निर्दोष हैं। मामले की जांच कर ली जाए। यदि वह दोषी मिले तो उसको फांसी की सजा दी जाए, लेकिन यदि वह निर्दोष है तो उसको सजा न दी जाए। मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें