फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोहा नाले पर अतिक्रमण से लोगों की दिक्कतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। छोहा नाले पर अतिक्रमण होने से नाले का अस्तित्व मिटता जा रहा है। किसी समय यही नाला कई गांवों को बाढ़ से बचाता था। जिला शाहजहांपुर के तहसील पुवायां के गांव नाहिल से फरेंदा, भगेली, खजुहा, गांवों के किनारे से होकर बड़ा नाला निकला था।
विज्ञापन

छोहा नाला पसगवां, जेबी गंज के पास गोमती नदी में मिलता है। लोगों ने नाले को जोतकर खेतों में मिला लिया है। भारी बारिश होने पर पानी के निकास की दिक्कत होती है। भुइहरा से गरबापुर के बीच में छोहे की पुलिया टूटी होने के कारण लोगों को आवागमन बंद है।
गांव के लखविंदर सिंह, सुनील सिंह, अश्वनी, राजेश कुमार, आदि लोगों ने बताया कि मोहम्मदी आने जाने के लिए सीधा रास्ता है। छोहे की पुलिया टूटने से आवागमन की काफी परेशानी हो रही है। कच्चे रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें