फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उल्ल नदी के पुल की रेलिंग कई महीनों से टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गोला-अलीगंज रोड स्थित उल्ल नदी के पुल की रेलिंग कई महीनों से टूटी पड़ी है। इससे इस व्यस्त रोड पर हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

गोला से अलीगंज रोड जिला मुख्यालय और नेपाल सीमा को जोड़ती है। यह रोड 24 घंटे व्यस्त रहती है। उल्ल नदी पुल की रेलिंग वाहनों की थपेड़ों के कारण कई महीने से टूटी पड़ी है। इससे हर समय राहगीरों को हादसे का भय बना रहता है। गोला रोड पर जिले के बड़े से बड़े अधिकारी गुजरते हैं। किसी भी अधिकारी की नजर नहीं गई। पुल की रेलिंग टूटे होने की वजह से वाहन चालकों में भय है।
विज्ञापन

रेलिंग टूटी होने के कारण वाहन नदी में गिरने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुल की रेलिंग ठीक कराए जाने की मांग की है। पुल के आगे नकहिया के पास पुलिया के ऊपर बनी रेलिंग भी टूटी पड़ी है। कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने उल्ल नदी के पुल की रेलिंग, नकहिया पुलिया के ऊपर की रेलिंग बनाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें