फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिना नदी के पास बाघ देख लोगों के उड़े होश

विज्ञापन
People were blown away after seeing the tiger near the river Tashka.
विज्ञापन
ममरी। मंगलवार सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लापुर बोझबा के पश्चिम कठिना नदी के पास बाघ को विचरण करते देख खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे लोगों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर बाघ देवीपुर बीट के जंगल में घुस गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार सुबह लोग देवीपुर बीट जंगल के समीप खेतों में गेहूं की कटाई, गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। तभी उनकी निगाह जंगल के बाहर गन्ने के खेतों में घूम रहे बाघ पर पड़ी। बाघ देख उनके होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर बाघ छलांग लगाकर जंगल की ओर चला गया। सूचना मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों को दे दी गई है।
वन कर्मियों का कहना है कि वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए वाटर होल्स में पानी तो भरा हुआ है। हो सकता है बाघ शिकार की तलाश में बाहर आया हो। निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने लोगों को जंगल से सटे खेतों में गेहूं की कटाई गन्ने की सिंचाई सावधानी से करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें