इंतजार में बैठे ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
मझगईं। ग्राम सुरजीपुरवा के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण करने जिलाधिकारी के आने की सूचना पर ग्रामीण सोमवार सुबह से एकत्र रहे, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कार्य रुकने की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बारिश और बाढ़ के दौरान सुरजीपुरवा समेत आसपास के कई गांव प्रभावित होते हैं, इसलिए पुलिया निर्माण उनके लिए बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि जिलाधिकारी पुलिया का निरीक्षण करने आने वाले हैं। इसके बाद गांव के लोग सुबह करीब 10 बजे से मौके पर जुटने लगे और उनके आने का इंतजार करते रहे। दोपहर तीन बजे तक जिलाधिकारी के न पहुंचने पर लोगों को पता चला कि उनका दौरा नहीं होगा। इसके बाद ग्रामीण निराश होकर अपने घर लौट गए।