फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में लोगों ने किया तोड़फोड़ का विरोध

विज्ञापन
खुटार रोड पर नाले और रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
ईओ बोले- नगर सीमा तक कब्जा मुक्त होगा नाला और फुटपाथ
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के प्रमुख मार्गों के दोनों ओर नाले और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी गरज रही है।
सोमवार को खुटार रोड पर जैसे ही नगरपालिका कर्मचारी अतिक्रमण हटाने फूल बाबा आश्रम के सामने नाले के किनारे फुटपाथ पर लगी जलपान की दुकान को हटाने पहुंचे लोग तोड़फोड़ पर रोष जताने लगे। मामले को गरमाता देख प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर नाले पर किया गया अतिक्रमण हटवाया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मार्ग के दोनों ओर जो नाला बनवाया गया है उसमें समानता नहीं है। बीच रोड से नाले की दूरी में समानता नहीं है। अतिक्रमण अभियान की आड़ में बेवजह तोड़फोड़ की जा रही है।
शासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख मार्गों के दोनों ओर नाले और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
- प्रदीप नारायण दीक्षित, ईओ नगर पालिका परिषद गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें