फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कर दी धान की रोपाई: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने अनूठे अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

रानीनगर कॉलोनी से गुजरने वाली सड़क पर जलभराव से सैकड़ों लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर इलाके में बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। रानीनगर कॉलोनी से गुजरने वाली सड़क पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इस सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जाहिर किया। 

विज्ञापन


रानीनगर कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग ) की ओर से बनाई गई सड़क संपूर्णानगर समेत कई गांवों व कस्बों को जोड़ती है। खस्ताहाल सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। रानीनगर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि श्याम सुंदर के घर से लालबिहारी के घर तक करीब 100 मीटर की दूरी तक अक्सर जलभराव देखने को मिलता है। जब बारिश होती है तो घुटनों के बराबर पानी भर जाता है।

ये भी पढ़ें- हैवानियत: दुष्कर्म में नाकाम होने पर किया था दो महिलाओं का कत्ल, फिर शवों के साथ किया घिनौना काम
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव के कारण लोगों को परेशानी होता है। सड़क पर गड्ढों में वाहन फंसने से गिर जाते हैं और राहगीर चोटिल होते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियां होती हैं। इसी को देखते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने जलभराव वाले स्थान पर धान की रोपाई करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द से जल्द रोड बनवाकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान निमित श्रीवास्तव, मनोज समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें