फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेली समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
गोला में कैंडल मार्च निकालते लोग।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ में छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में तेली समाज के लोगों ने रविवार की रात कैंडल मार्च निकालकर अशोक चौराहे पर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कहा कि 20 जनवरी 2023 को लखनऊ के स्कूल में छात्रा प्रिया राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पिता और परिजन लखनऊ के ईको गार्डन में सीबीआई से जांच करा कर न्याय की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला है।
तेली समाज के लोगों ने प्रिया तेरे कातिल जिंदा है और हम शर्मिंदा हैं के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमल राठौर, श्रीकांत राठौर, रामसनेही राठौर, देशराज राठौर, प्यारेलाल राठौर, विमल कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें