फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेल्ट टेस्ट प्रमोशन में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
पलिया में ताईक्वांडो के बेल्ट टेस्ट में मौजूद ​खिलाड़ी व अति​थि।
विज्ञापन
पलियाकलां। रामलीला मेला मैदान में सोमवार को पलिया ताईक्वांडो एकेडमी की तरफ से कलर बेल्ट टेस्ट प्रमोशन में कोच प्रदीप कुमार व पलिया कोच अरुण तिवारी द्वारा खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन

इसमें फंडामेंटल, पूमसे, किकिंग, अटैक, डिफेंय, बोर्ड ब्रेकिंग, स्टांस आदि कैटेगरी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। इसमें मन्नत ग्रोवर, अंशिका, शरण्या गुप्ता, अर्नब, वैष्णवी, वरदान, शौर्य, भाव्या, समर्थ, नव्या, उत्कर्ष, सौम्या, मानसी, आरायना, देवांशी, श्रेयशी, पार्थ, संतेश, आरव, पंखुरी, अंशिका, शरण्या, अर्नब, सिद्धि, आयति, अग्रिम आदि ने येलो बेल्ट के लिए टेस्ट दिया।
इसके अलावा चंद्र प्रकाश, दिव्यांश ने ग्रीन बेल्ट, अरनव, आद्या, युवराज, राजवीर, रचित, आन्या, अक्षत, गुरजोत, करण कुमार आदि खिलाड़ियों ने ग्रीन वन के लिए टेस्ट दिया। अर्जित सिंह ने ब्लू बेल्ट, चंदन कुमार, रिद्धिमा, आरव, अभिनव ने ब्लू वन बेल्ट, गुनीत वालिया, यश ने रेड बेल्ट के लिए टेस्ट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट निसार हुसैन, कल्पना झा ने उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भारी संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें