फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार से आए लोगों ने सपा नेता के फार्म हाउस पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के लिलौटी निवासी सपा नेता त्रिलोक सिंह के फार्म हाउस पर रविवार सुबह दो कारों से आए एक दर्जन लोगों ने घर में धावा बोल दिया। आरोप है कि परिवार में जो सामने मिला, पिटाई कर दी। परिवार के मुखिया को अगवा करने की कोशिश की। एक महिला और उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सपा नेता त्रिलोक सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे दो कारों पर सवार होकर हथियारों से लैस एक महिला समेत करीब एक दर्जन दबंगों ने धावा बोल दिया। अचानक परिवार के लोगों पर टूट पड़े। हमले में त्रिलोक सिंह और उनकी बहू अमनदीप कौर, पोती रमनदीप कौर, बेटी सुरजीत कौर, संदीप कौर, बेटा अमरजीत सिंह समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने त्रिलोक सिंह को अगवा करने की कोशिश भी की। इस बीच किसी ने पीआरवी को फोन कर दिया। पीआरवी और फूलबेहड़ पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने अमनदीप कौर और त्रिलोक सिंह की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रंजिशन बोला हमला
त्रिलोक सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने बताया कि कोरोना काल में पंजाब की रहने वाली कमल कौर अपने साथी लक्खा सिंह के साथ घर में कामकाज करने आए थे। सात माह नौकरी करने के बाद दोनों लोग वापस पंजाब चले गए थे। सुबह करीब सात बजे महिला कमल कौर ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ घर में धावा बोलकर परिवार के लोगों को जमकर मारा पीटा।


आरोपी कमल कौर और उसके छह अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार साल पहले फार्म हाउस पर नौकरी के दौरान आरोपी महिला का एक साथी संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। उसी रंजिश में महिला और उसके साथियों ने हमला किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आलोक कुमार धीमान, प्रभारी निरीक्षक, फूलबेहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें