फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखीमपुर खीरी में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, तेल न मिलने से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 25 Apr 2026 03:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के निघासन और रमियाबेहड़ क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों को लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। शनिवार को निघासन में रिलायंस पंप पर तेल न मिलने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र और रमियाबेहड़ के अधिकांश फ्यूल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत से आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंपों पर डीजल-पेट्रोल खरीदने के लिए लोग भीषण गर्मी में लंबी-लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। शनिवार को निघासन कस्बे के रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से नाराज लोग करीब 9: 30 बजे विरोध प्रदर्शन करते हुए पंप के सामने निघासन-ढखेरवा स्टेट हाईवे पर बैठ गए। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

हाईवे पर बैठे ग्रामीण - फोटो : संवाद
डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने का आरोप 
गौरतलब है कि रमियाबेहड़ और निघासन क्षेत्र में फ्यूल पंपों पर इन दिनों डीजल-पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि दुकानों पर डीजल और पेट्रोल धड़ल्ले से 200 रुपये में बेचा जा रहा है। किसानों को डीजल न मिलने से खेतीबाड़ी भी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों सहित शिक्षक और प्रतिदिन अपने कामकाज को लेकर गांवों और शहरों से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक क्षेत्र के फ्यूल पंप मालिक और बिचौलिये सांठगांठ डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा तेल 
क्षेत्र के लोगों का कहना कि है पेट्रोल पंप पर घंटों लाइनों में लगने के बाद भी पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। शनिवार को कस्बे के रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पंप के सामने निघासन ढखेरवा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद वे हाईवे से हटे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें