फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने 18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवाने का एलान किया है। इसके बावजूद वैक्सीनेशन के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल के केंद्र पर करीब 50 लोगों बूस्टर डोज लगवाई। इसमें इस आयु वर्ग के लोगों की संख्या सिर्फ 38 रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाई जा रही है। पहले जहां 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए शुल्क देने का प्राविधान था मगर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन ने 75 दिन तक अभियान चलाकर नि:शुल्क टीका लगवाना शुरू कर दिया है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए इस आयु वर्ग के लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
इसी वजह से टीकाकरण केंद्र से भीड़ नदारद है। जबकि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बूस्टर डोज लगवाना बेहद जरूरी है। सोमवार को जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से अधिक आयु के 25 एवं 45 से अधिक आयु के 15 लोगों को बूस्टर डोज लगाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवाने का शासन ने जो अवसर दिया है। उसका सभी लोग फायदा उठाकर वैक्सीनेशन अवश्य करवा लें, क्योंकि कोरोना से बचाव का उपाया सिर्फ टीकाकरण और प्रोटोकॉल का पालन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें