फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मान रहे लोग..कोरोना संक्रमण को लेकर नहीं बरत रहे सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी नहीं दिख रही है। पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मास्क लगाकर न चलने वालों पर कार्रवाई कर रही है, फिर भी लोग हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए बचाव ही बेहतर तरीका है। इसके लिए सामाजिक दूरी और मुंह पर मास्क या रुमाल ढकना अनिवार्य है। लॉकडाउन के समय नियमों का कड़ाई से पालन होने से संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी थी इसके विपरीत अनलाक-एक में लोग बचाव के प्रति पूरी तरह से जागरूक नहीं दिख रहे हैं। बाजारों, बैंकों, होटलों, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर गाइड लाइन का अनुपालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जिले में पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है।
बुधवार को भी बाजार से लेकर सड़कों तक काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में बगैर मास्क लगाए लोग झुंड में आते-जाते और दुकानों में बैठे दिखे।
------------
पुलिस की सख्ती का नहीं दिख रहा असर
बाजार का रोस्टर समाप्त होने के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस चेकिंग कर नियमों का पालन न करने पर वाहनों को सीज कर रही है तो बिना मास्क घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूल रही है। तीन दिनों के भीतर पुलिस ने 60 बाइकों का चालान किया। 16 से अधिक लोगों से मास्क न लगा होने पर जुर्माना वसूला। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है। चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है।
-शैलेंद्रलाल, एएसपी
20 वाहनों का चालान कर 3200 समन शुल्क वसूला
ममरी। सामाजिक दूरी और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए हैदराबाद थाना और अजान चौकी पुलिस ने गोला मोहम्मदी, सिकंद्राबाद, ममरी, अजान, रोशननगर रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर 3200 रुपये समन शुल्क वसूला। एसओ सुनीत कुमार अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने बताया कि यह लोग बगैर मास्क लगाए ट्रिपल राइडिंग कर गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे। संवाद
-------------
17 एलकेएच 304
मोहम्मदी में कई गाड़ियों के काटे चालान
मोहम्मदी। तहसील सभागार में पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप यादव ने मास्क का प्रयोग करने और उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जो ग्राहक मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें पेट्रोल या डीजल न दिया जाए। इसके बाद संयुक्त रूप से एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप कुमार यादव अपनी टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। जहां पर बगैर मास्क, बगैर हेलमेट, तीन सवारी बैठे लोगों द्वारा पेट्रोल लेने की होड़ लगी थी। अधिकारियों ने ऐसे वाहनों का चालान काट कर शमन शुल्क वसूला। इस अभियान से दोपहिया वाहन चालको में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें