फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने खोये मोबाइल पाकर खुश हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच ने अभियान चलाकर 10.43 लाख कीमत के 101 मोबाइल बरामद किए हैं। अपने खोये मोबाइल पाकर लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन

आवेदकों के द्वारा विभिन्न तिथियों में मोबाइल फोन खो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र एसपी कार्यालय में दिए गए थे, जिनके आधार पर सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच की टीम ने 101 मोबाइल फोन की बरामदगी की है। बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल ने आवेदकों को मोबाइल का वितरण किया। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया है। टीम में स्वाट टीम प्रभारी शिव कुमार, हेड कांस्टेबल शराफत अली, कांस्टेबल परीक्षित चौरसिया, मेहताब आलम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें