फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति न मिलने से गुस्साए व्यापारी, प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2014 07:27 PM IST
पलियाकलां/चंदनचौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे करीब 40 आदिवासी ग्रामों में पिछले दस दिन से बिजली न होने से नाराज सूंड़ा मंडी के व्यापारियों एवं आदिवासी थारू जनजाति के अनेक लोगों ने प्रदर्शन कर शीघ्र विद्युतापूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

आदिवासी थारू क्षेत्र का प्रमुख उपकेंद्र वनकटी आकाशीय बिजली गिरने से करीब दस दिन से ठप पड़ा है। इससे लगभग 40 ग्रामों के हजारों थारू एवं अन्य उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश हैं। जंगलों से घिरे इन ग्रामों के निवासियों एवं इनके बीच आबाद चंदनचौकी, सूंड़ा, गौरीफंटा, बनिगवां मंडी के व्यापारी आदि लगातार बिजली न रहने से परेशान हो उठे हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान न देने से इनमें गुस्सा फूट गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में सूंड़ा मंडी के व्यापारी और निकटवर्ती ग्राम सूंड़ा, ढकिया, छिदिया पूरब, छिदिया पश्चिम, बेरिया आदि के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन औ नारेबाजी कर जल्दी ही बिजली की सप्लाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नगर व्यापार मंडल सूंड़ा के अध्यक्ष घनश्याम राठौर, प्रेमसागर, ज्वाला गुप्ता, गोलू राना, छोटे राना, छिद्दू राना, शिशिर शुक्ला, रवि गुप्ता, धीरज गुप्ता, घनश्याम वर्मा, मुन्ना राना, शिवचरन, पूरनलाल आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें