लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला शाखा की मासिक आमसभा चार नवंबर को पेंशनर्स भवन में होगी। इसमें आगामी प्रांतीय अधिवेशन में जिले की भागीदारी और पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर ज्ञापन तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
संस्था के जिला मंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. ओपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होगी। इसमें सदस्यों से जिले की समस्याओं और पेंशनर्स की परेशानियों पर सुझाव लिए जाएंगे। इन्हें प्रांतीय अधिवेशन में प्रस्तुत किए जाने वाले ज्ञापन में शामिल करने पर विचार होगा। बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर उसकी पुष्टि भी की जाएगी। इसके अलावा नवंबर में जन्मदिन वाले सदस्यों का जन्ममाह मनाया जाएगा। संवाद