फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीवित महिला को मृत बताकर रोक दी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम सचिव की गलत रिपोर्ट पर एक महिला को कागजों में मृत दिखा दिया गया। इससे उसकी पेंशन रुक गई। महिला सोमवार को डीएम के जनता दर्शन में पेश हुई। डीएम ने पेंशन बहाल करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

तहसील मितौली क्षेत्र के मैगलगंज गांव निवासी राधिका देवी पत्नी रज्जन लाल अपनी फरियाद लेकर सोमवार को डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आईं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को बताया कि सत्यापन के दौरान कागजों में सचिव ने उसे मृत दिखा दिया। इसके चलते उसकी पेंशन रोक दी गई। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब करते हुए पेंशन तत्काल शुरू कराने की कार्रवाई करने को कहा।
साथ ही दोषी कर्मियों के खिलाफ जांच के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर ने पूरे मामले को चेक कराया, जिसमें पेंशनभोगी महिला की शिकायत सही मिली। सत्यापन हो जाने के बाद अब पीड़ित महिला को अगले महीने से पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें