फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत ट्रैक पर होली तक ट्रेन संचालन की कोशिशें तेज

विज्ञापन
विद्युतीकरण के काम में जुटे आरवीएनएल कर्मी
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर होली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की कोशिशें तेज हो गई हैं। सभी पुल लगभग तैयार हैं। शाहगढ़ और संदेई हाल्ट के बीच मंगलवार से वायरिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण होने के बाद मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा न होने की वजह से मैलानी से सीधे पीलीभीत तक ट्रेनें नहीं चल सकी हैं। वन विभाग की आपत्ति के चलते शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच काम में रोड़ा अटक गया था। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद इस खंड के बीच भी आरवीएनएल ने तीव्र गति से काम किया।
इस दौरान पीलीभीत-माला के बीच स्थित ब्रिज नंबर 265 पूरी तरह तैयार है और इस पर ट्रैक पड़ने लगा है। संदेई हाल्ट नहर पुल नंबर 251 तैयार है और इस पर ट्रैक भी पड़ गया है। माला के ब्रिज नंबर 251 की अंतिम एक पाइल का काम चल रहा है और पंद्रह दिनों की भीतर इसका काम पूरा होने के बाद दिसंबर के आखिर तक ट्रैक का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं संदेई हाल्ट और माला के बीच पड़ने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल मेें भी ट्रैक का काम शुरू हो गया है। आरवीएनएल सूत्रों के मुताबिक इसमें बैलास्ट, ट्रैकिंग, पैकिंग, फिक्सिंग आदि का काम होने के बाद जनवरी के आखिर तक यह ट्रैक कंपलीट हो जााएगा।
फरवरी में हो सकता है सीआरएस
मैलानी। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरा करने की तैयारी चल रही है। सब कुछ इसी तरह चलता रहा और काम फरवरी के पहले हफ्ते में पूरा हो गया, तो आरवीएनएल की फरवरी के आखिर में सीआरएस कराने की तैयारी भी है।
मंगलवार से शाहगढ़ और संदेई हाल्ट के बीच वायरिंग का काम शुरू हो जाएगा, जिसे चार-पांच दिनों में पूरा कर लेंगें। इसके बाद पीलीभीत से माला के बीच 15 किमी वायरिंग शुरू की जाएगी, जिसमें दस से पंद्रह दिनों का समय लगेगा। पूरे सेक्शन का विद्युतीकरण जल्द से जल्द करने की प्लानिंग है। माला स्टेशन पर आने वाली वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण करके विद्युतीकरण विद्युतीकरण कर फरवरी तक सीआरएस की भी योजना है।
विज्ञापन

मधुर गोयल, सीनियर साइट इंजीनियर, आरवीएनएल, ऐशबाग-पीलीभीत रेल परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें