फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीहू पैंथर्स और रॉयल क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

Sun, 12 Apr 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। एक ओर जहां पीहू पैंथर्स ने एडन क्रिकेट अकादमी को हराया, वहीं रॉयल क्रिकेट अकादमी ने मस्कुलर फिटनेस पर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पीहू पैंथर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। श्रेष्ठ प्रताप ने 33 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शशि प्रकाश ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में एडन क्रिकेट अकादमी की टीम 15.1 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष्मान ने 31 रन और सर्वजीत ने 23 रन बनाए। पीहू पैंथर्स की ओर से तनु ने चार विकेट और श्रेष्ठ ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
सातवें मैच में मस्कुलर फिटनेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 111 रन बनाए। अक्षत मिश्रा ने 26 रन और कृष्णा ने 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में धर्म ने दो विकेट, जबकि विपिन और उत्कर्ष ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट अकादमी ने मात्र 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ी अधिक ने 54 रन और अभिषेक ने 27 रन की नाबाद पारी खेली। मैच के दौरान श्याम मोहन श्रीवास्तव, मनीष बंसल, आदर्श पांडे, उत्कर्ष अवस्थी और पीयूष अवस्थी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें