फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सुख और शांति का आधार है आध्यात्मिकता

Fri, 15 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैती मेला के मंच पर हुआ सत्संग
विज्ञापन

ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर माउंट आबू राजस्थान के तत्वावधान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सत्संग हुआ, जिसमें वक्ताओं ने समाज को आध्यात्मिकता से जोड़ने के साथ तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाई।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर रामपाल वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि बाबूराम शुक्ला और नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ रवींद्रनाथ वर्मा, शत्रुघ्न मिश्र, लालबहादुर यादव एडवोकेट, प्रीमत सिंह, लालमणि शुक्ल, सुरेश ठाकुर, मनोजपाल सिंह और शोभित सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सत्संग के मुख्य अतिथि डॉ रवींद्रनाथ वर्मा थे, अध्यक्षता मीनाक्षी अग्रवाल ने की। दिव्या, आस्था, साक्षी ने शुभ दिन आयो रे गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। सत्संग की शुरुआत ‘प्रेम से बस दो घड़ी प्रभु का ध्यान कीजिए’ भजन से हुई। ब्रह्माकुमारी ज्योती ने संस्था का परिचय, नीरज ने आत्मा और परमात्मा का परिचय, ईशा और अंजली ने देश प्रेम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। माउंट आबू से आईं अर्चना ने जीवन में अध्यात्म की आवश्यकता क्यों है विषय पर व्याख्यान दिया। प्रीति ने ‘आयी है देवी दुनियां ’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ की डॉ अंजली ने तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई। संगम बाबू गुप्ता, हरिकृपाल पांडे, विजय, रामगोपाल, वंदना, मंजू, रमा, माधुरी, प्रेमवती, कांति, शान्ती, जयदेवी, दुलारी, पवन आदि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के अनुयायियों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका सुनीता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन कानपुर की ब्रह्माकुमारी रमा ने किया।  इस मौके पर काशी विश्वनाथ तिवारी, जमाल अहमद राईन, राजेश वर्मा, नानकचंद वर्मा, सुरेश जायसवाल, आशीष अवस्थी, रफी अहमद, इशहाक अली, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय वर्मा, मोहित गिरि, अमित श्रीवास्तव, वैभव त्रिपाठी, श्रेष्ठ रस्तोगी, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
चैती मेला में आज
गोला गोकर्णनाथ। नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर 16 अप्रैल शनिवार को स्कूल के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें