फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में मददगार मादा हाथी पवनकली बीमार

विज्ञापन
बेस कैंप में मादा हाथी रूपकली की सेहत का हाल जानते डीडी दुधवा।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की पालतू हथिनी पवनकली कई दिनों से बीमार है। 65 साल की उम्र पूरी कर चुकी पवनकली को मानव- वन्यजीव संघर्ष रोकने में महारथ हासिल है। वह उप्र और उत्तराखंड के कई अभियानों में अपना कारनामा दिखा चुकी है। कुछ दिनों से उसके आगे के दाेनों पैरों में नाखून के बीच में जख्म हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय सेवा में लगी मादा हाथी पवनकली को सैलानियों को जंगल सफारी कराने में भी महारथ हासिल है। पवनकली बीमार होने से पहले तक जंगल भ्रमण कर रही थी। दूसरे हाथियों के लिए भी चारा लाती थी। देखरेख के बावजूद वृद्धावस्था की बीमारियां उसे घेरने लगी हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से पवनकली के आगे के दोनों पैरों के नाखून में जख्म हो गए हैं। उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. अपनी निगरानी में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें