फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग की सहकारी समितियों के चुनाव का रास्ता साफ

Sun, 08 Feb 2015 06:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग की सहकारी समितियों समेत दो सहकारी चीनी मिलों की समितियों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एआर कोआपरेटिव ने जिला गन्ना अधिकारी से मतदाता सूची और क्षेत्र उद्धहरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में गन्ना विभाग की 12 सहकारी समितियां हैं। जबकि सहकारी चीनी मिलों की दो समितियों के चुनाव कराए जाने हैं। बताते चलें कि पिछले साल दिसंबर 2014 में प्रारंभिक सहकारी समितियों के चुनाव कराए गए थे, लेकिन तब गन्ना विभाग की सहकारी समितियों की प्रास्थिति स्पष्ट न होने और शासन स्तर पर प्रकरण विचाराधीन होने के चलते चुनाव नहीं कराए जा सके थे। अब शासन ने गन्ना विभाग में पंजीकृत सहकारी गन्ना विकास समितियों और चीनी मिल समितियोें के  सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों, प्रबंध कमेटी के निर्वाचन आदि के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि सहकारी समितियों के सामान्य निकाय के गठन को प्रतिनिधियों (डेलीगेट) का चुनाव 23 मार्च 2015 को कराया जाएगा। प्रबंध कमेटी के सदस्योें के निर्वाचन के लिए आठ अप्रैल 2015 निर्धारित है। इसके बाद सभापति/उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन नौ अप्रैल 2015 को कराया जाएगा।
--
कोट.....
प्रतिनिधियों (डेलीगेट) के चयन में आरक्षण की व्यवस्था नहीं रहेगी। 50 सदस्यों (किसान) पर एक डेलीगेट चुना जाएगा। जिले में चार लाख 27 हजार गन्ना किसान (समिति सदस्य) डेलीगेट के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके बाद डेलीगेट द्वारा सभापति/उपसभापति का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार सिंह, एआर कोआपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें