फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास होकर नेशनल हाईवे निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
गोला में इस स्थान से होकर निकलेगा नेशनल हाइवे। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे 730 अब नगर के बीच से न निकलकर बाईपास होकर बनेगा। किसानों की कृषि भूमि और जंगल की भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सात अगस्त को अमर उजाला ने ‘गोला के सदर चौराहे से होकर गुजरेगा एनएच’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद स्थानीय नेताओं ने इस संबंध में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय हरकत में आया और बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी। मार्च 2020 में सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के उप सचिव राजेश गुप्ता ने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ की और अधिग्रहित होने वाली भूमि के कृषकों और वन विभाग से आपत्तियां मांगी। आपत्तियों की नियत तिथि समाप्त होने के बाद सात अगस्त 2020 को पुन: गजट प्रकाशित कर भूमि केंद्रीय सरकार में निहित हो जाने की सूचना दी। इस प्रकाशन के बाद अब बाईपास होकर नेशनल हाईवे 730 निर्माण होना निश्चित हो गया है।
12 किसानों और जंगल की भूमि अधिग्रहित
गजट के अनुसार एनएच 730 बाईपास होकर निर्माण करने के लिए 12 किसानों की कृषि भूमि और जंगल के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है। इनमें फिल्म निर्माता, निर्देशक मुजफ्फर अली और उनके भाई रजा अली, अमीर अली, नगर के व्यापारी राहुल गुप्ता, सविता गुप्ता, बृजेंद्र कुमार गुप्ता निवासी नीची भूड़, अवध बिहारी निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला, सुदेश कुमारी वर्मा निवासी पश्चिमी दीक्षिताना, सत्यनारायण वर्मा निवासी बेहड़ा, सतीशचंद्र वर्मा निवासी मोहल्ला बरखेड़ा लखीमपुर, संजय कुमार निवासी मोहल्ला राजगढ़ लखीमपुर, जगत नारायण मोहल्ला ईदगाह लखीमपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 730 गोला शहर के बीच से न होकर बाईपास होकर बनेगा, इसके लिए सारी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
-संतोष कुमार मिश्र, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें